Dehradun NewsBig News

BJP कार्यालय में दी BC Khanduri को अंतिम विदाई, CM ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, हरिद्वार रवाना हुआ पार्थिव शरीर

उत्तराखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल BC Khanduri के निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान सीएम धामी, सांसद, मंत्री, विधायकों ओर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने नाम आंखों से दी BC Khanduri को श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सीएम ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

bc khanduri

राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है मेजर साहब का निधन: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हरिद्वार के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

श्रद्धांजलि के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। जहां आज खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाना है। वही उनके निधन के बाद से पूरे देश और प्रदेश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: जब निशंक को हटाकर BC Khanduri को बनाया था मुख्यमंत्री, जानें ऐसा क्या हुआ था?

पिता से सीखी हूं राजनीति की ABCD: ऋतु

जनरल साहब के जाने पर उनकी पुत्री ओर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि उन्होंने राजनीति की एबीसीडी उन्हीं से सीखी है। ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि जनरल साहब ने पूरी जिंदगी में अनुशासन और ईमानदारी के साथ जीवन को जीने का काम किया है।

सीएम समेत विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

विधायक अरविन्द पांडेय ने जनरल साहब को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने BC khanduri के साथ बिताए गए पलों को भी याद किया औ। कहा कि उनकी दी गई सिख को जीवन भर अपनाने का काम किया गया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें