सेलाकुई के बाद मोहब्बेवाला में प्रदर्शन: विंडलास न्यूट्रीशन फैक्ट्री के बाहर धरने पर श्रमिक

देहरादून के सेलाकुई में पिछले कई दिनों से फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आज देहरादून के मोहब्बेवाला में स्थित विंडलास न्यूट्रीशन फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
वेतन बढ़ोतरी को लेकर विंडलास न्यूट्रीशन फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन
बता दें कि आज रविवार सुबह से ही मोहब्बेवाला में स्थित विंडलास न्यूट्रीशन के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने ओवर टाइम के लिए अतिरिक्त वेतन देने की बात कही है, लेकिन फैक्ट्री संचालक कर्मचारियों को वो नहीं दे रहे हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद दून पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ओर फैक्ट्री संचालक की ओर से कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री में काम करते समय उन्हें काफ़ी उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है और उन्हें अपनी मेहनत के लिए उचित वेतन नहीं मिल रहा है।
धरने पर बैठे 3,500 कर्मचारी
बता दें फैक्ट्री में 3,500 कर्मचारी काम करते हैं, जिन्हें 10,900, 12,500 और 13,800 के अलग-अलग वेतन मिलते हैं। हालांकि कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उनका वेतन बढ़ाकर 20,000 कर दिया जाए।
सेलाकुई के बाद मोहब्बेवाला में श्रमिकों का प्रदर्शन
बता दें बीते कई दिनों से सेलाकुई की फैक्ट्रियों में काम करने वाले हज़ारों मज़दूर पिछले वेतन-वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शनकारी उग्र हो गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस बीच मोहब्बेवाला स्थित फैक्ट्री में आज चल रहे विरोध प्रदर्शनों की प्रकृति को देखते हुए, उस इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: सेलाकुई फैक्ट्री विवाद: पुलिस पर पथराव के बाद 10 आरोपी अरेस्ट, श्रमिकों को भड़काने का आरोप