सेलाकुई फैक्ट्री विवाद: पुलिस पर पथराव के बाद 10 आरोपी अरेस्ट, श्रमिकों को भड़काने का आरोप

सेलाकुई में बीते शनिवार को वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन करने वाले श्रमिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अब श्रमिकों की आड़ में उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है ।
श्रमिकों के खिलाफ केस दर्ज
बता दें बीते कुछ दिनों से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार शनिवार को श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों ने फैक्ट्री परिसर और पुलिस पर पथराव किया। ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
संगठित होकर श्रमिकों को भड़काने का आरोप
पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर कंपनियों और मोहल्लो में जाकर, कंपनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़का रहे हैं और काम पर जाने वाले लोगों को काम पर जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे हैं। उक्त व्यक्तियों में से कुछ पहले भी पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे।
10 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर कुछ व्यक्ति शांति और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने का एक सुनियोजित और संगठित प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की पहचान
- रिजवान (25) निवासी उत्तर प्रदेश, (डिक्शन कम्पनी)
- विकास (28) उत्तर प्रदेश (एवंटोर कम्पनी)
- रोहित सेमवाल (28) निवासी हरिद्वार (परचून की दुकान जमनपुर में)
- कैफ (21) निवासी उत्तर प्रदेश ( डिक्सन कंपनी )
- फरदीन (20) निवासी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी )
- समीर पुत्र सिराज (18) निवासी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कंपनी)
- अभिषेक गुप्ता (21) निवासी उत्तर प्रदेश (डिक्शन कमपनी)
- मोहम्मद (21) निवासी उत्तर प्रदेश (डिक्शन सलूशन)
- सुजान (22) निवासी उधम सिंह नगर (ईडी)
- हाशिम (21) निवासी उत्तर प्रदेश (टाइटेनियम)