Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ धाम में हाई अलर्ट: यात्रा के बीच बढ़ाई सुरक्षा, संदिग्धों पर निगरानी

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चल रही चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज चमोली पुलिस, एटीएस ओर 7 असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

मंदिर के इनर और आउटर कार्डन क्षेत्रों का किया बारीकी से निरीक्षण

संयुक्त टीमों ने बद्रीनाथ मंदिर परिसर के इनर और आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर हर वाहन और संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

May be an image of van

स्थानीय लोगों और व्यापारियों से की सतर्क रहने की अपील

वहीं सीमांत क्षेत्र माणा गांव के अंतिम छोर तक सुरक्षा बलों द्वारा गश्त और निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी गई। संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

badrinath dham

ये भी पढ़ें: नैनीताल में हाई अलर्ट: पर्यटन और धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा संभालेगी पैरामिलेट्री फाॅर्स

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें