Nainital NewsHighlight

नैनीताल में हाई अलर्ट: पर्यटन और धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा संभालेगी पैरामिलेट्री फाॅर्स

पिछले साल कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पर्यटको और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पैरामिलेट्री फाॅर्स को ग्राऊंड पर उतारा गया हैं। पर्यटन सीजन और धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा का जिम्मा इस बार पैरामिलेट्री फ़ोर्स उठायेगी।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले में उपलब्ध कराई फाॅर्स

एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड PHQ ने नैनीताल जिले को 2 कंपनी SSB और CAPF फ़ोर्स उपलब्ध कराई हैं। ये पैरामिलेट्री फ़ोर्स जिले में पर्यटन सीजन का जिम्मा और धार्मिक यात्राओं की निगरानी करेगी। पैरामिलेट्री फोर्स आतंकी गतिविधियों पर नज़र के साथ ही चेकिंग और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करेगी। साथ ही QRT यानी क्विक रिस्पांस टीम का जिम्मा भी संभालेगी।

पैरामिलेट्री पर पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा

बता दें इस समय हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भीमताल तक पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलेट्री पर है। यहां अब फोर्स को तैनात किया जा चुका है। सबसे महत्वपूर्ण यह है की अब पर्यटन सीजन की शुरुआत हो रही हैं और कुमाऊं से आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत हो चुकी हैं, जबकि जून माह से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होनी है। जिसके दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack को लेकर बड़ा खुलासा! पहले से था प्लान, 1-7 अप्रैल तक आतंकियों ने की थी रेकी फिर…

पैनिक फ़ैलाने वालों पर होगा एक्शन: SSP

पर्यटन सीजन अच्छा रहे, धार्मिक यात्राएं शांतिपूर्वक चलती रहें इसको देखते हुए सुरक्षा का जिम्मा अब पैरामिलेट्री फ़ोर्स का है। नैनीताल एसएसपी मानुनाथ टीसी ने कड़ी चेतावनी देते हुआ साफ किया है की बाहर से आने वाले पर्यटको ने यदि किसी भी तरह का पैनिक फैलाया तो कड़ा एक्शन होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें