National

तमिलनाडु में TVK कैसे बनाएगी सरकार? बहुमत से 10 सीटें दूर Thalapathy Vijay, ये हैं 3 विकल्प

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। करीब छह दशक से द्रविड़ दलों के दबदबे को विजय थलापति की पार्टी ने तोड़ दिया है। अभिनेता से नेता बने विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK ने 108 सीटें हासिल की है। जिससे वो सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। पहली बार चुनाव लड़ी इस पार्टी ने राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया। हालांकि बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करने में पार्टी थोड़ा पीछे रह गई।

तमिलनाडु में TVK कैसे बनाएगी सरकार?

तमिलनाडु 234 सदस्यीय विधानसभा है। यहां बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। तो वहीं टीवीके के पास केवल 108 सीट है। यानी पार्टी बहुत से 10 सीटें अभी भी दूर है। विजय थलापति की बात करें तो उन्होंने दो सीटों पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से चुनाव लड़ा था। नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। जिससे पार्टी की सीट की संख्या एक और कम हो जाएगी।

बहुमत से 10 सीटें दूर Thalapathy Vijay

इसके साथ ही सरकार बनेगी तो पार्टी को एक विधायत को स्पीकर भी बनाना पड़ेगा। सामान्य स्थिति में स्पीकर द्वारा मतदान नहीं होता। जिससे सदन में पार्टी की संख्या एक से और घट जाएगी।ऐसे में इन सभी समीकरणों को देखा जाए तो विजय थलापति की पार्टी टीवीके को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 12 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में टीवीके को सरकार बनाने के लिए तीन सिनारियों बन रहे है।

सरकार बनाने का ऑप्शन नंबर -1

DMK गठबंधन के छोटे दलों के साथ सरकार का गठन

  • TVK 108
  • कांग्रेस 5
  • लेफ्ट-4
  • IUML-2
  • VCK -2

सरकार बनाने का ऑप्शन नंबर -2

DMK और AIDMK दोनों गठबंधन में से छोटे दलों को साथ लेकर सरकार का गठन
TVK 108
कांग्रेस 5
PMK 4
IUML 2
LEFT 4

सूत्रों की माने तो TVK कांग्रेस सहित दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है। सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में जगह भी मिल सकती है। जिससे बहुमत के बाद भी सरकार स्थिर बनी रह सके।

ये भी पढ़ें:- Who is Thalapathy Vijay जो तमिलनाडु में बनाने जा रहे सरकार!, फिल्म से राजनीति तक का सफर

सरकार बनाने का ऑप्शन नंबर -3

बाकी दलों को हटाकर अगर गठबंधन के लिए AIADMK को जोड़ा जाए तो मजबूत सरकार बन सकती है

  • TVK -108
  • AIADMK-47

सरकार बनाने में अहम रोल निभाएंगे छोटे दल और गठबंधन

तमिलनाडू में सरकार बनाने के लिए अब छोटे दल और गठबंधन किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। डीएमके गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं, जबकि वाम दल सीपीआई और सीपीआई (एम) ने 2-2 सीटें जीती है। एआईएडीएमके गठबंधन को भी सीमित सीटें मिली है। इसमें गठबंधन में शामिल पीएमके और भाजपा ने भी कुछ सीटें जीती है। अगर टीवीके को इन दलों का समर्थन मिल जाता है तो वो बड़ी ही आसानी से बहुमत का आंकड़ा छू सकता है।

अगर सरकार नहीं बनी तो क्या?

जल्द ही तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर विजय की पार्टी को सरकार बनाने का दावा और बहुमत पेश करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। अगर वो इसमें असफल रहते है तो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी डीएमके को मौका मिलेगा। अगर कोई भी दल सरकार बनाने में नाकामयाब रहता है तो राष्ट्रपति शासन लागू होगा। जिसके बाद छह महीने के अंदर दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें