Bengal में सरकार गठन की तैयारी! Amit Shah को बनाया भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अहम संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कोभाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। तो वहीं असम में भी विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।
Bengal में Amit Shah को बनाया भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक
अमित शाह की ये नियुक्ति बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव और सरकार गठन की तैयारियों की निगरानी के लिए की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा ये जानकारी दी गई। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ये फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- Election Results 2026: TMC का आरोप!, BJP के ‘गुंडो’ ने की तोड़फोड़, चीफ सेक्रेटरी का बड़ा आदेश जारी
ओडिशा के सीएम को सह-पर्यवेक्षक
इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों अमित शाह और मोहन चरण माझी मिलकर राज्य का सीएम चेहरा और सरकार के गठन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे।
ये नियक्ति ये संकेत दे रही है कि पार्टी बंगाल में सरकार गठन को लेकर काफी गंभीर है। जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।
असम में भी सरकार गठन की तैयारियां तेज
बंगाल के साथ ही असम में भी सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई है। पार्टी ने असम में भी विधायक दल के नेता को चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
असम के पर्यवेक्षक होंगे नड्डा
असम में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री और रसायन व उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया।