National

Election Results 2026: TMC का आरोप!, BJP के ‘गुंडो’ ने की तोड़फोड़, चीफ सेक्रेटरी का बड़ा आदेश जारी

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे (Assembly Election Results 2026) घोषित हो गए हैं। जहां इस बार बंगाल में कमल खिला। तो वहीं असम और पुडुचेरी में भी NDA की सरकार बनी। इसके अलावा केरलम में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। तमिलनाडू में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। अभिनेता से राजनिति में आए थलापति विजय की पार्टी ने पूरी दिशा ही बदल दी। इन नतीजों के बीच विपक्ष धांधली का आरोप लगा रहा है।

TMC का आरोप!, बीजेपी ‘गुंडो’ ने दफ्तरों में की तोड़फोड़

294 सीटों वाले बंगाल विधानसभा (Bengal Election Results 2026) में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। रिजल्ट के बीच तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यालयों में बीते दिन तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे।

पुलिस की माने तो सोमवार दोपहर टॉलीगंज, बारुईपुर, कमरहटी, बारानगर, बहरामपुर, हावड़ा और कस्बा स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालयों में उपद्रवी भीड़ ने तोड़फोड़ की। इन घटनाओं के ऊपर तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘‘भाजपा ने सत्ता में आते ही अपना असली रंग दिखा दिया है।’’

तोड़फोड़ और आगजनी की खबर सामने आई

BJP के कार्यकर्ताओं के जीत जश्न के बीच आगजनी और तोड़फोड़ की खबर भी सामने आईं। कई जगहों पर तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस को निशाना बनाया गया। इन हमलों की निंदा करते हुए पार्टी ने बीजेपी पर हिंस का आरोप लगाया। साथ ही सत्ता में आने के बाद भाजपा पर “गंदी राजनीति” का आरोप लगाया।

चीफ सेक्रेटरी का बड़ा आदेश जारी

तो वहीं बंगाल के नतीजे आने के बाद एक बड़ा आदेश जारी किया गया। सोमवार को चीफ सेक्रेटरी की तरफ से आदेश जारी किया गया कि सचिवालय नवान्न भवन समेत किसी भी सरकारी दफ्तर से दस्तावेज और महत्वपूर्ण फाइलें ना हटाए। साथ ही उसके साथ कोई छेड़छाड़ भी ना करें। इस आदेश के बाद दफ्तरों के बाहर केंद्रीय बलों, बंगाल पुलिस तैनात हो गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें