National

भीषण सड़क हादसा!, डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक, जिंदा जल गए यात्री

Andhra Pradesh Bus Fire: सुबह-सुबह आज अष्टमी के शुभ अवसर पर एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ये आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम की घटना है। यहां रायवरम में एक प्राइवेट ट्रैवल बस बजरी से लदे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में आग लग गई। जिसमें 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तो वहीं कम से कम 18 लोग घायल बताए जा रहे है।

ACCIDENT NEWS

डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक Andhra Pradesh Bus Fire 14 Dead

दरअसल ये हादसा स्लैब क्वारी के पास हुआ। जहां बस में आग लगने से कई यात्री उसके अंदर ही फंस गए। हुआ यू कि हाई स्पीड वाली बस कीबजरी ले जा रही टिपर लॉरी से टक्कर हो गई। टकराते ही बस में भयानक आग लग गई। और कुछ ही समय में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें:- टिकट कैंसिल पर नहीं मिलेगा रिफंड!, भारतीय रेलवे ने बदले कैंसिलेशन और बोर्डिंग नियम

ACCIDENT NEWS

14 यात्री जिंदा जले

बता दें कि इसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं अन्य घायल है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:-क्या है क्वाड्रिप्लेजिया जिसने ली Harish Rana की जान?, 13 साल से थे कोमा में

कुछ शव अभी भी बस के अंदर

14 लोग इस हादसे में जिंदा जल गए। 18 घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताते चलें कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर ही है। इस हादसे के बाद बस में आग लग गई थी। जिसकी वजह से शवों को निकालने में मुश्किल हुई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस हादसे में शोक प्रकट किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें