Dehradun News

कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे बच्चे, दहलीज पर फूल डाल मनाया फूलदेई पर्व

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने फूल उनकी दहलीज पर डालकर लोक परंपरा को जीवंत किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है फूलदेई: मंत्री

मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता का भी प्रतीक है।

प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देता है फूलदेई पर्व

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट का सामना कर रही है, ऐसे समय में फूलदेई जैसे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह परंपरा पूरे विश्व को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें: PHULDEI 2023: देवभूमि में महक रहीं घरों की दहलीज, जाने फूलदेई से जुड़ी धार्मिक मान्यता…

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें