Budget 2026: अब स्कूलों से निकलेंगे कॉन्टेंट क्रिएटर्स, क्या है सरकार की ये नई स्कीम?

New Scheme for Content Creators in Budget 2026: रविवार, एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) ने बजट 2026 पेश किया। इस बजट में कॉन्टेंट क्रिएटर्स (Content Creators) को भी हाइलाइट किया गया है। वित्त मंत्री का कहना है कि देश को सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्मला सीतारमण ने एक नई स्कीम का ऐलान किया। जिसमें 5000 माध्यमिक स्कूलों में कॉन्टेंट क्रिएटर्स लैब्स बनाई जाएंगी। इसके साथ ही 500 कॉलेजों में भी ये लैब्स बनाई जाएंगी। ये काम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) की देखरेख में होगा।
Budget 2026: अब स्कूलों से निकलेंगे कॉन्टेंट क्रिएटर्स Content Creators New Scheme in Budget 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ये एक बढ़ती हुई इंडस्ट्री है। साल 2030 तक देश को ऐसे 20 लाख प्रोफेशनल्स चाहिए। ये कदम युवाओं को रोजगार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत को ‘कॉन्टेंट हब’ के रूप में भी स्थापित करेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया मनोरंजन के अलावा एक उभरती हुई इंटस्ट्री भी है। जिसमें डेटा एनालिटिक्स, ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग आदि जैसे कई क्षेत्र हैं।
500 कॉलेजों में भी बनाई जाएंगी डिजिटल लैब्स
स्कूलों के अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। 5000 स्कूलों के साथ-साथ 500 कॉलेजों में भी ये लैब्स बनाई जाएगी। जिसमें छात्रों को वीडियो एडिटिंग, पॉडकास्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए सॉफ्टवेयर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि एक ऐसा इकोसिस्टम बने जहां छात्र डिग्री के साथ-साथ डिजिटल दुनिया के लिए भी व्यावहारिक सिकल्स लें।
क्रिएटर इकोनॉमी में भारत की नई छलांग
बताते चलें कि वर्तमान में भारत दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया बाजारों में से एक है। ऐसे में आज के समय में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और डिजिटल एडवर्टाइजिंग की बढ़ती मांग के चलते सरकार का ये फैसला दूरदर्शी माना जा रहा है। इन लैब्स में कॉन्टेंट बनाने के साथ-साथ छात्रों को डिजिटल एथिक्स, कॉपीराइट कानूनों और मोनेटाइजेशन की बारीकियों के बारे में भी बताया जाएगा।