Uttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ में भी शुरू हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढका धाम- Snowfall in Badrinath

Snowfall in Badrinath 2026: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। केदरानाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ (Badrinath Dham ) में बर्फबारी के बाद पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के कारण धाम और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।

बदरीनाथ धाम में भी शुरू हुई बर्फबारी Snowfall in Badrinath 2026

बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी भी बर्फ से ढ़क गई है। आपतो बता दें कि बीते तीन महीनों से बदरीनाथ धाम में सूखे जैसे हालात थे। जिससे पहाड़ी इलाकों में सूखी ठंड बढ़ रही थी। ऐसे में बर्फबारी के बाद स्थानीय लोग भी खुशी से झूम उठे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में भी ठंड देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:- इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, हो गई घोषणा

केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी

तो वहीं लंबे समय के इंतजार के बाद केदारनाथ धाम में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके अलावा तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर धाम में भी रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। ये बर्फबारी हिमालय के लिए शुभ मानी जा रही है।

मौसम का पूर्वानुमान सटीक हुआ साबित

मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सटीक साबित हुआ। मौसम विभाग की ओर से 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार सुबह से ही चमोली के ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद बर्फबारी देखने को मिली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें