HighlightDehradun News

अमित शाह के दौरे के बीच रानीपुर में सनसनीखेज लूट, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत सुमननगर में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। देर रात हथियारों से लैस बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और तमंचा व चाकू के बल पर लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।

अमित शाह के दौरे के बीच रानीपुर में सनसनीखेज लूट

पीड़ित अनिल कुमार निवासी सुमननगर, सलमपुर मदद के अनुसार बदमाशों ने करीब 6 लाख के जेवरात और लगभग 88 हजार की नकदी लूटी। बदमाशों ने परिवार के लोगों को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार दहशत में है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल सहित आला अधिकारियों द्वारा लगातार मुस्तैदी के निर्देश दिए जाने के बावजूद इस लूट की घटना ने सुमननगर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को बॉर्डर पर रोका

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें