Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड से बड़ी खबर: बड़े पैमाने पर हुए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। शासन ने बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। जिसकी लिस्ट भी जारी हो गई है।

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

लिस्ट में पहला नाम IAS मीनाक्षी सुंदरम का है। इसके साथ ही शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर समेत कई आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं। आर मीनाक्षी सुंदरम से प्रमुख सचिव आवास की जिम्मेदारी हटाई गई है।

वहीं IAS शैलेश बगौली से पेयजल सचिव का जिम्मा वापस ले लिया है। IAS सचिन कुर्वे को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा IAS आर. राजेश कुमार को सचिव आवास की जिम्मेदारी दी है।

11 PCS अधिकारियों के तबादले

वहीं PCS अरविंद कुमार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। इसके अलावा PCS अनिल कुमार शुक्ला हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर बने हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें