NationalHighlight

I-PAC Case: CM Mamata ने मिटाए सबूत!, ED ने लगाए आरोप, हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC यानी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी से जुड़े ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। हालांकि इसके बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है।

ED का आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने सबूत मिटाए है। वो छापे के दौरान चुनाव सलाहकार IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर से एक लैपटॉप, फोन और कई दस्तावेज साथ ले गईं।

I-PAC Case: सीएम ममता ने मिटाए सबूत!

इसी को लेकर ईडी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में अब कल इस मामले की सुनवाई हो सकती है। ममता बनर्जी का दावा है कि राजनीतिक मकसद से ये छापा किया गया था। तो वहीं इडी ने इन आरोपों से इनकार किया। उनके मुताबिक ये छापा किसी भी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाकर नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें:- क्या छिपा है ग्रीन फाइलों में!, जिसे ED रेड के दौरान ही लेने पहुंच गईं ममता दीदी!, I-PAC से है ये नाता

ED ने लगाए आरोप

बता दें कि आज यानी गुरुवार को ईडी ने कोयला तस्करी और मनी लांड्रिंग मामले में बंगाल और दिल्ली के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि इस कार्रवाई ने नाटकीय मोड़ ले लिया। ईडी ने सीएम ममला बनर्जी पर जांच में बाधा डालने और सबूतों को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

साक्ष्यों को जबरन हटाया

ईडी की माने तो हुआ यू कि तलाशी पेशेवर तरीके से चल रही थी। हालांकि दोपहर को ममता बनर्जी अपने काफिले और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची।

जांच एजेंसी ने दावा किया कि ममता ने प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में प्रवेश कर महत्वपूर्ण भौतिक दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर चली गई। जिसके बाद सीएम का काफिला आई-पैक के कार्यालय पहुंचा। वहां पर भी डिजिटल और सबूतों को हटाया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें