
पहले ही भारत में व्हाइट-कॉलर आतंकवादी सामने आ रहे है। ऐसे में अब नाबालिगों का जासूसी नेटवर्क एक बड़ी चुनौती बन रहा है। इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का हाथ सामने आया है। दरअसल आरोप है कि आईएसआई नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत के खिलाफ ही जासूसी के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
पाकिस्तान की नापाक हरकत!, भारत में बच्चों का ब्रेनवॉश कर ISI करवा रहा जासूसी!
एक वरिष्ट अधिकारी की माने तो सुरक्षा एजेंसिया 37 से ज्यादा नाबालिगों की निगरानी कर रहे हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर से 25 और पंजाब और हरियाणा से 12 नाबालिग शामिल हैं। इनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच बताई जा रही है।
स्पाई नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
दरअसल ISI के इस जासूसी नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब एक 15 साल के बच्चे को जम्मू-कश्मीर के सांबा से हिरासत में लिया गया। खुफिया जानकारी के मुताबिक वो पाकिस्तान की एजेंसियों और हैंडलरों के संपर्क में था। जब पुलिस ने बच्चे के मोबाइल को खंगाला तो कई सारी हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं।
संवेदनशील ठिकानों की खींचता था वीडियो और तस्वीरें
पठानकोर्ट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने न्यूज एंजेसी से बात करते हुए बताया कि बच्चा ISI से जुड़े एजेंटों और उनके हैंडलरों के संपर्क में था। पाकिस्तानी एंजेसियों ने उसे अपने जाल में फंसाया था। वो भारतीय सुरक्षा बलों के संवेदनशील ठिकानों की वीडियो और तस्वीरें बनाकर खींचता था।