Haridwar NewsAnkita Bhandari NewsHarish RawatHighlight

अंकिता हत्याकांड पर सियासी उबाल, कांग्रेस की न्याय यात्रा में पहुंचे पूर्व CM, सरकार पर बोला हमला

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज रुड़की की सड़कों पर सियासी आक्रोश साफ नजर आया। कांग्रेस पार्टी ने कलियर और रुड़की विधानसभा क्षेत्र में “न्याय यात्रा” निकालकर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। इस न्याय यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद सड़क पर उतरे और सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

आज़ाद नगर चौक से होती हुई BSM तिराहे तक पहुंची न्याय यात्रा

गढ़वाल सभा से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा आज़ाद नगर चौक से होती हुई बीएसएम तिराहे तक पहुंची। हाथों में पोस्टर, बैनर और नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “अंकिता को न्याय दो” और “VIP का नाम उजागर करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

आरोपियों को बचाने के लिए कवच बनकर खड़ी है सरकार: हरदा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एक तरफ पूरा उत्तराखंड अंकिता के लिए न्याय मांग रहा है दूसरी तरफ सरकार आरोपियों को बचाने के लिए कवच बनकर खड़ी है। तमाम सबूत सामने आ चुके हैं लेकिन अब तक वीआईपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली से देहरादून तक भाजपा मौन है। हरदा ने कहा मुख्यमंत्री जनता के विश्वास का प्रतीक होता है उन्हें चाहिए कि सामने आए नामों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें: CM dhami की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर दे रहे जानकारी

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वालों ने साधी हुई है चुप्पी: कांग्रेस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिपाल सिंह ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाले ही आज बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साधे हुए हैं। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई से बच रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें