ChampawatBig News

उत्तराखंड STF की सबसे बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, नेपाल सप्लाई करने का था प्लान

चंपावत के बनबसा क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए आंकी जा रही है, जिसे 2025 में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।

चंपावत से बरामद हुई 800 ग्राम हेरोइन

एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने एसओजी चंपावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इन तस्करों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरजदीप सिंह, करनेल सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय थे।

ये भी पढ़ें: नशे पर प्रहार: 36 लाख की हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्कर अरेस्ट, कॉलेज के छात्रों को बनाते थे निशाना

नशे की खेप को नेपाल भेजने का था प्लान

STF एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के रास्ते नेपाल और राज्य के विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि बरामद की गई खेप को वो नेपाल भेजने की फिराक में थे। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। STF के अनुसार आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से मादक पदार्थ की तस्करी करते थे।

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में पहले भी नशे की तस्करी कर चुके थे आरोपी

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि ये तस्कर पहले भी उत्तराखंड, नेपाल, मुंबई और गोवा तक नशे की बड़ी खेप पहुंचा चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button