Sportshighlight

U19 Asia Cup में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 56 गेंदों में ठोकी सेंचुरी- Vaibhav Suryavanshi Century

Vaibhav Suryavanshi Century: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप 2025(u19 asia cup) में कमाल कर दिया। इस टूर्नामेंट की शुरुवात ही उन्होंने शतक के साथ की है। पहले मुकाबले में भारत और यूएई आमने-सामने थी। आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर ये मैच खेला गया।

टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी चुनी। इसी बीच भारत की तरफ से बल्लेबाजी करने आए भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ अपनी क्लास दिखाई।

अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का कमाल Vaibhav Suryavanshi Century

दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे महज चार रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर से वैभव सूर्यवंशी अपना गेम खेलते रहे। उन्होंने पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से 56 गेंदों में शतक जड़ दिया। 21वें ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

https://twitter.com/SonyLIV/status/1999374708064813179

56 गेंदों में ठोकी सेंचुरी

बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में भी शतक जड़ा था। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में ये उनका दूसरा शतक है। इंग्लैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने सैंचुरी मारी थी।

शुरुआत से ही वैभव ने यूएई के गेंदबाजों पर अटैकिंग मोड अपनाया। 30 गेंदों पर उन्होंने हाफ सैंचुरी मार ली थी। जिसके बाद वो और आक्रामक तरीके से खेलने लग गए। 16वें ओवर में उन्होंने तीन छक्के जड़े।

वैभव के नाम कई रिकॉर्ड है दर्ज

बता दें कि वैभव अभी महज 14 साल के है। उनके लिए ये साल काफी कमाल का रहा है। टी20 में उन्होंने इस साल तीन शतक जड़े। तो वहीं आईपीएल के इतिहाल में वो सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 35 गेंदों में गुजरात के खिलाफ शतक जड़ा था।

इसके अलावा वो सबसे युवा बल्लेबाज हैं जिसने टी20 में शतक जड़ा है। अंडर-19 वनडे क्रिकेट में भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button