NationalHighlight

नहीं रहे हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन Gopichand Hinduja, लंदन में हुआ निधन

Hinduja Group chairman Gopichand Parmanand Hinduja Death: दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी की लिस्ट में शुमार हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रसिद्ध उद्योगपति का लंदन में निधन हो गया। 85 साल के गोपीचंद बीते कुछ हफ्ते से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के समय उन्होंने अंतिम सांस ली। वैश्विक उद्योग जगत में उनके निधन के बाद शोक की लहर है।

नहीं रहे हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन Gopichand Hinduja Death

कारोबारी जगत में Hinduja Group chairman गोपीचंद हिंदुजा को स्नेहपूर्वक ‘जीपी हिंदुजा’ भी कहा जाता था। उन्होंने हिंदुजा ग्रुप को ग्लोबल एंपायर बनाया। बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के साथ मिलकर उन्होंने टोमोबाइल, बैंकिंग, ऊर्जा, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर आदि क्षेत्रों में अपना बिजनेस फैलाया।

लंदन में ली आखिरी सांस

मई 2023 में बड़े भाई के निधन के बाद गोपीचंद हिंदुजा ने ग्रुप की बागडोर संभाली। 1914 में स्थापित इस विरासत को हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

गोपीचंद हिंदुजा अपने पीछे अपनी पत्नी सुनीता हिंदुजा, बेटे संजय हिंदुजा और धीरज हिंदुजा, तथा बेटी रीता हिंदुजा को छोड़ गए। पहले से ही बेटे धीरज हिंदुजा हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड के चेयरमैन हैं।

Hinduja Group की अनुमानित संपत्ति

हिंदुजा ग्रुप की जड़ें भारत में हैं। हालांकि इसका मुख्यालय लंदन में है। ग्रुप दुनिया के 30 से अधिक देशों में कारोबार करता है। खबरों की माने तो ग्रुप की संपत्ति करीब 100 अरब डॉलर से ज्यादा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें