NationalHighlight

PM Modi का तोहफा!, खाते में नहीं है पैसे? फिर भी निकाल सकेंगे 10,000 रुपए

PM JanDhan Yojana Overdraft Facility: मोदी सरकार (PM Modi ) का लोगों को तोहफा। अगर आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस है तो भी आप 10,000 रुपए निकाल सकते है। जी हां, आप प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोग 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा(Overdraft Facility) का लाभ उठा सकते हैं। खाते में पैसे ना होने पर भी आप निश्चित सीमा तक पैसे निकाल सकते है।

PM Modi का तोहफा! खाते में पैसे ना होने पर भी निकाल सकेंगे 10,000 रुपए

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोगों को 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलेगी। ये सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी काम की बात है जिन्हें अचानक पैसों की जरुरत पड़ती है।

योजना के तहत ये सुविधाएं भी

PM JanDhan Yojana योजना के लाभार्थियों को दो लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है। इसमें एक निशुल्क रुपे-डेबिट कार्ड (RuPay Debit Card) मिलता है। जिससे वो लेनदेन कर सकता है। साथ ही अंतर्निहित दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा भी मिलती है।

56% महिला खाताधारक शामिल

हाल ही में वित्त मंत्रालय ने बताया कि जनधन के तहत खातों की संख्या काफी बढ़ गई है। मार्च 2015 में ये संख्या 14.72 करोड़ थी। तो वहीं 13 अगस्त 2025 तक ये 56.16 करोड़ हो गई है। इसमें 56 प्रतिशत महिलाएं शामिल है। 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों से खोले गए हैं।

38.68 करोड़ RuPay डेबिट कार्ड जारी

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत टोटल 38.68 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं। ये खाते प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई और माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी बैंक (मुद्रा) योजना के लिए वैध हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें