Dehradun NewsHighlight

कांग्रेस नेता ने महिला पत्रकार को भेजे अश्लील वीडियो, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कांग्रेस नेता जितेंद्र पर महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने और कॉल में अभद्र बातें करने का आरोप है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला तूल पकड़ते ही कांग्रेस पार्टी ने आरोपी से पल्ला झाड़ लिया है.

कांग्रेस नेता ने महिला पत्रकार को भेजे अश्लील वीडियो

जानकारी के अनुसार देहरादून की एक महिला पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि 15 जून को कांग्रेस नेता जितेन्द्र चौहान उर्फ जित्ती ने उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजे. जिसके बाद आरोपी उन्हें व्हाट्सएप पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा.

कांग्रेस पार्टी ने आरोपी से झाड़ा पल्ला

महिला पत्रकार के विरोध करने के बाद भी आरोपी नहीं रुका. जिसके बाद पत्रकार ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. साथ ही आरोपी के भेजे स्क्रीनशॉट शेयर किए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मामले के तूल पकड़ने पर कांग्रेस पार्टी ने आरोपी जितेंद्र से पल्ला झाड़ते हुए पुलिस और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है.

Congress leader sent obscene videos to a female journalist

कांग्रेस ने की आरोपी के कृत्य की निंदा

कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पत्र में कहा है कि जितेन्द्र न तो पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं और न ही किसी पद पर हैं. धस्माना ने कहा चौहान पूर्व में भी पार्टी कार्यालय में अराजकता फैला चुका है. जिसके बाद से ही आरोपी का कार्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था. धस्माना ने आरोपी के कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें