Haridwar NewsHighlight

सीएम धामी ने हरिद्वार में किया वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण, दिल्ली की CM भी रही मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने साधु-संतों का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रही.

CM Dhami inaugurated Vatsalya Ganga Ashray in Haridwar
साधु-संतों का आशीर्वाद लेते सीएम धामी

सीएम धामी ने किया वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण

सीएम धामी ने कहा साध्वी निशा ऋतंभरा द्वारा कई बेटियों के जीवन को बदलने का कार्य किया जा रहा है. सीएम ने उन्हें सनातन की रीढ़ और ध्वज वाहिका बताया. सीएम ने ऋतंभरा दीदी पूरे सनातन को आगे ले जाने का कार्य कर रही हैं. सीएम ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता (UCC) की गंगोत्री पूरे देश को लाभ देने वाली है. सीएम ने कहा पीएम के नेतृत्व में पूरे देश में धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार का कार्य चल रहा है.

उत्तराखंड की डेमोग्राफी को संरक्षित करना है सरकार का संकल्प : CM

सीएम ने कहा भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही भव्य और दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है. वहीं बदरीनाथ का भी मास्टर प्लान के तहत विकास किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि प्रदेश की डेमोग्राफी को संरक्षित करना हमारा संकल्प है. प्रदेश में हमने लैंड, थूक, लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें