UttarakhandBig News

उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा की तैयारी, पहले एक महीने VIP दर्शन पर रहेगी रोक

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है. धामी सरकार ने चारधाम यात्रा में पहले एक महीने में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है. जिसे लेकर मुख्य सचिव ने अन्य राज्यों के मुख्य सचिव को लेटर भेज दिया है.

चारधाम यात्रा में पहले एक महीने VIP दर्शन पर रहेगी रोक

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होने जा रहा है. धामी सरकार ने चारधाम यात्रा में पहले एक महीने में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है. इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को लेटर भेज दिया है. जिसमें कहा गया है कि पहले एक महीने में कोई भी वीआईपी दर्शन के लिए न आए.

VIP श्रद्धालु को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र में कहा है कि अगर कोई वीआईपी श्रद्धालु पहले महीने में दर्शन के लिए आता है तो उसे आम श्रद्धालु की तरह ही दर्शन करने होंगे. पत्र में साफ़ कहा गया है कि पहले एक महीने में वीआईपी श्रद्धालुओं को कोई भी प्रोटोकॉल नहीं दिया जाएगा.

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

बता दें इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. बता दें 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा. उसकी दिन गदु घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू हो जाएगी. वहीं अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें