UttarakhandHighlight

प्रदेश में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार, उत्तराखंड में मजबूत हुआ हवाई यातायात नेटवर्क

राज्य सरकार ने भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण दूरस्थ क्षेत्रों तक हवाई यातायात की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया है. इसी कड़ी में पिछले दो सालों में प्रदेश के आठ स्थानों पर हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं. जबकि छह अन्य स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है.

आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार

यूकाडा बीते दो साल में सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हैलीपोर्ट तैयार कर चुका है, जो अब यात्रियों को अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं. इसके बाद यूकाडा त्रिजुगीनारायण, जोशीमठ, मसूरी, रामनगर, बागेश्वर, हरिद्वार में हैलीपोर्ट पर काम प्रारंभ कर चुका है. इन सभी जगह अगले एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

दूर दराज तक एयर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती के मुताबिक इसके साथ ही राज्य में अब 100 से अधिक हैलीपैड बनकर तैयार हो चुके हैं जो किसी भी यात्री सेवा या आपातकालीन स्थिति में ऑपरेशन के लिए उपलब्ध हैं. इस तरह राज्य में अब दूर दराज तक एयर कनेक्टिविटी के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं.

जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार

राज्य सरकार पंतनगर और जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार कर रही है. इसके लिए जमीन अधिगृहण की कार्यवाई की जा रही है. पंतनगर एयरपोर्ट का विकास ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की तर्ज पर जबकि जौलीग्रांट का विकास इंटरनेशनल मानकों के अनुसार किया जा रहा है.

हैलीपोर्ट क्या होता है? What is a heliport?

हैलीपोर्ट पर एक साथ कई हैलीकॉप्टर की पार्किंग, मेंटीनेंस (हैंगर) सुविधा के साथ ही यात्रियों के लिए विश्राम करने, कैंटीन, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं. हैलीपोर्ट का निर्माण एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाता है.

राज्य में बढ़ेगी पर्यटन गतिविधि

सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी का सपना है कि देश का आम आदमी भी हवाई सफर कर सके. इसके लिए उत्तराखंड में उड़ान योजना के साथ ही मुख्यमंत्री उड़नखटौला योजना के जरिए, हवाई सेवाओं का विकास किया जा रहा है. इसका लाभ तीर्थाटन और पयर्टन गतिविधियां बढ़ने के रूप में भी मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें