EntertainmentHighlight

Naga Chaitanya Wedding: आज है नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला का विवाह समारोह, शादी में ये ए-लिस्टर्स एक्टर्स होंगे शामिल

फाइनली साउथ के एक्टर नागा चैतन्य(Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला(Sobhita Dhulipala) आज 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज दोनों अपनी जिंदगी का नया सफर शरू करने जा रहे हैं। दोनों नागा और शोभिता शादी की तैयारियों में बिजी है।

बता दें कि नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। पहली शादी उनकी साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। ऐसे में आज नागा एक बार फिर सात फेरे लेते नजर आएंगे। ऐसे में चलिए जानते है इस खास दिन पर दोनों दूल्हा और दुल्हन क्या पहनने वाले है।

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला का विवाह समारोह (Naga Chaitanya Wedding)

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से फैंस काफी खुश है। इस दिन का वो काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। अभिनेता के फैंस आज कल उनकी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नागा चैतन्य शादी के दिन पारंपरिक पंचा पहनेंगे। तो वहीं शोभिता भी रेशमी साड़ी पहनकर इस खास दिन पर परंपराओं का सम्मान करेंगी। इस कांजीवरम सिल्क साड़ी में असली सोने की जरी का काम हुआ है। बता दें कि दोनों तेलुगु ब्राह्मण रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे।

शादी की रस्म निभाते हुए तस्वीरें की साझा

दोनों की शादी की तैयारिया जोरों-शोरों से चल रही है। शोभिता हाल ही में पेली कुथुरु की रस्म निभाती नजर आईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो काफी खुबसूरत लग रही थी। इसके अलावा उन्होंने मंगलासनम समारोह से भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

शादी में ये ए-लिस्टर्स एक्टर्स होंगे शामिल

नागा चैतन्य और शोभिता की शादी में कई ए-लिस्टर्स एक्टर्स शामिल होंगे। जिसमें चिरंजीवी, महेश बाबू, राम चरण और जूनियर एनटीआर आदि शादी समारोह में शामिल हो सकते है। इसके अलावा अन्य हस्तियां जैसे एसएस राजामौली, नयनतारा, अल्लू अर्जुन और प्रभास और पीवी सिंधु आदि शादी में पहुंच सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें