Dehradun NewsHighlight

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लालच में उतारा था मौत के घाट

देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मुख्य आरोपी को हरियाणा से दबोच लिया है. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस एक आरोपी को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है.

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बता दें अर्जुन पुत्र बलवान निवासी सोनीपत ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर पैसों के लालच में प्रापर्टी डीलर मंजेश की हत्या कर फरार हो गया था. सचिन को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है. दोनों आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं. दोनों आरोपियों की पहचान भी जेल में हुई थी. अरोपी एक साल पहले जमानत पर बाहर आए थे.

पैसों के लालच में उतारा था मौत के घाट

अर्जुन ने सचिन को बताया था कि मंजेश ने प्रॉपर्टी में अच्छा पैसा कमाया है. उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है. मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपए है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, अगर सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते हैं, जिसे दोनों आधा आधा बांट लेंगे. अर्जुन की बातों में आकर दोनों ने मंजेश की हत्या कर दी थी.

जूतों के फीतों से गला घोंटकर की थी हत्या

देहरादून में 30 नवंबर की सुबह चंद्रबनी इलाके में यमुनोत्री एनक्लेव के पास प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कंबोज (41) का शव पड़ा मिला था. बता दें युवक की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई थी. मृतक हरिद्वार के बिहारीगढ़ का रहने वाला था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें