Dehradun NewsHighlight

पुलिस ने किया ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी विन आई-20 ऐप के माध्यम से सट्टा लगवाते थे. पुलिस ने आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से छह लैपटाप, अलग-अलग कम्पनियों के आठ मोबाईल फोन, एक लाख एक हजार रुपये की नगदी बरामद की है.

पुलिस ने किया ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटेलनगर क्षेत्र में अवैध सट्टे का कारोबार फलफूल रहा है. सूचना पर पुलिस ने बीते मंगलवार को चन्द्रबनी चौक से बुद्दा मौहल्ला तिराहा से बांयी तरफ जाने वाली सडक पर एक दोमंजिला घर में छापा मारा. पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से Pop Up के माध्यम से विन आई 20 ऐप से ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए आठ सटोरिया को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों का विवरण

आरोपियों की पहचान सलमान (23) पुत्र इरफान निवासी शामली, गुलजार खान (26) पुत्र लाल खान निवासी दिल्ली, शाहरुख (24) पुत्र कवलदीन निवासी मुजफ्फरनगर, वसीम (24) पुत्र शहाबुदीन निवासी मुजफ्फरनगर, समीर (20) पुत्र शमीम निवासी मुजफ्फरनगर, मोईन (19) पुत्र खर्शीद निवासी मुज्जफरनगर, जुबैर (19) पुत्र महबूब निवासी बागपथ और अकरम (28) पुत्र हुसैनदीन निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें