HighlightNainital News

महिला समूहों को बिना ब्याज के दिया जा रहा पांच लाख तक लोन, CS बोली महिलाओं को किया जा रहा सशक्त

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुंचीं थी। जहां सीएस ने उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी में जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले में जारी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

हर वर्ग के व्यक्ति को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

सीएस ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के व्यक्ति को पहुंचाना ही सीएम धामी की प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारी सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। जिससे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। सीएस ने बताया कि बरसात के सीजन के बाद सीएम के निर्देश के अनुसार सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जाएगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है।

महिला अपराध के मामलों में की जाए त्वरित कार्रवाई

मुख्य सचिव ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सीएम धामी का स्पष्ट निर्देश है कि महिला अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए। सीएस ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसमें नारी सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 30 प्रतिशत या एक लाख की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

महिला समूहों को दिया जा रहा पांच लाख तक लोन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा महिला समूहों को पांच लाख तक ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, महिला पोषण अभियान, नंदा गौरा आदि योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें