HighlightChampawat News

चंपावत में प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा, विवाद के बाद काटी हाथ की नस, कोतवाली पहुंचा मामला

चंपावत में प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक प्रेमी जोड़े की आपस में बहस हो गई। विवाद में दोनों ने ब्लेड से हाथ की नस काटने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

चंपावत में प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के चौकी निवासी युवक का अपनी पड़ोस के ही गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमी के अन्य किसी लड़की के साथ अफेयर होने का शक था। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

विवाद के बाद काटी हाथ की नस

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और प्रेमिका ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। जिसे देख उसके प्रेमी ने आप खो दिया और गुस्से में आकर अपने हाथ की नस काट ली। दोनों के हाथ खून से लहूलुहान हो गए। जिसके बाद प्रेमी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

युवक का काटा चालान

सूचना पर मौके पर पुलिस ने दोनों का इलाज करवाने के बाद दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया। दोनों के परिजनों की पुलिस और किशोर स्वास्थ्य मिशन की ओर से काउंसिलिंग की गई। बताया जा रहा है कोतवाली में युवक प्रेमिका के परिजनों को अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें