Big NewsDehradun News

विधायक हॉस्टल के पास मिली किशोरी की लाश, कांग्रेस के नेताओं ने काटा हंगामा

राजधानी देहरादून में विधायक हॉस्टल के पास किशोरी की लाश मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंचकर कांग्रेस के विधायकों ने भी जमकर हंगामा काटा।

विधायक हॉस्टल के पास मिली किशोरी की लाश

घटना गुरुवार दोपहर की है। संवाददाता के अनुसार नाबालिग किशोरी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। विधायक हॉस्टल के पास के ही एक फ्लैट में किशोरी एक फैमिली के घर पर काम करती थी। किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

कांग्रेस के नेताओं ने काटा हंगामा

मामले में राजनीती भी होना शुरू हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है। यशपाल आर्य ने कहा कि लगातार विपक्ष विधानसभा में इस मुद्दे को उठा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें किशोरी के परिजनों ने भी मैके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें