देहरादून – उत्तराखंड की जानी-मानी विभूति गढ़ रत्न गीतकार एवं संगीतकार नरेद्र सिंह नेगी को उनके 69 जन्मदिन की मधुर बेला पर राज्य के सीएम त्रिवेंद्र रावत समेत कई जानी मानी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी है।
मु्ख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बाकायदा अपनी फेसबुक की वॉल पर नेगी दा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। सीएम ने जहां नेगी दा की तस्वीर अपलोड की है वहीं विधायक महेंद्र भट्ट ने अपनी फेसबुकवॉल पर नेगी दा का आत्मवृत्त सजाया है।
गौरतलब है कि बीते महीने हृदयाघात से नेगी दा का स्वास्थ्य बेहद खराब हो गया था लेकिन अवाम की दुआ और डॉक्टर्स की मेहनत रंग लाई नेगी दा ठीक हो गए। देहरादून में उनके जन्मदिवस पर कई संस्थाओं ने छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
ऐसे में खुशी के मौके पर khabaruttarakhand.com की ओर से नेगी दा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको स्वस्थ शरीर के साथ लंबी उम्र दे ताकि सत्ता बेलगाम न हो पाए।