HighlightDehradun News

STF ने किया महिला स्मैक तस्कर को अरेस्ट, इस चर्चित अस्पताल से कर रही थी नर्सिंग की इंटर्नशिप

एसटीएफ की टीम ने महिला नशा तस्कर को 96 ग्राम की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है महिला नर्सिंग की इंटर्नशिप करती थी।

STF ने किया महिला स्मैक तस्कर को अरेस्ट

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत STF की टीम ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम के साथ सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक महिला तस्कर से 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

उत्तरकाशी में करती थी स्मैक सप्लाई

बताया जा रहा है महिला तस्कर महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में नर्सिंग की इंटर्नशिप कर रही थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक बरेली वो से लेकर आई थी। जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी। इसके अलावा आस पास के स्कूल-कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें