National

दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस Surat Diamond Bourse का कौन है मालिक? कितना है किराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतंरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक केंद्र Surat Diamond Bourse का रविवार को उद्घाटन किया है। यह ऑफिस 67 लाख वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में है।

जानकारी के अनुसार यह कच्चे पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा। इसमें आयात और निर्यात यानी इंडिया से बार के लिए खरीद और बिक्री का एक अड्डा बन सकेगा। उस परिसर में रिटेल आभूषण मॉल और अतंतराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी।

Surat Diamond Bourse का मालिक कौन?

सूरत डायमंड एक्सचेंज एक नॉन प्रॉफिट एक्सचेंज है। जो कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत रजिस्टर्ड कंपनी है। एसडीबी डायमंड रिसर्च एवं मर्केंटाइल सिटी का हिस्सा है। इस पहल का श्रेय एसआरके डायमंड्स के मालिक गोविंद ढोलकिया, आरके डायमंड्स के कर्ता-धर्ता और पद्मश्री से सम्मानित सावजी भाई ढोलकिया और धर्मानंदन डायमंड्स के मालिक लालजी भाई पटेल को जाता है। यही वो तीन डायमंड व्यापारी थे, जिन्होनें 2013-2014 में सूरत को डायमंड हब बनाने का सपना देखा था। ये लोग इस आइडिया को लेकर तत्कालीन सीएम आनंदीबेन के पास गए और उन्होनें फिर इसके लिए काम करने पर सहमति जताई थी। फिर इसके लिए एक बोर्ड का गठन किया गया, जिसका सीईओ महेश गढ़वी को बनाया गया।

इतना रुपया है किराया

एसडीबी अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय है। यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है, जिसमें 300 वर्ग फुट से लेकर 1 लाख फुट तक के कार्यालयों के साथ 15 मंजिल वाले नौ टावर हैं। इस डायमंड हब के बनने की शुरुआत में यहां किराया 3500 रुपये प्रति स्कवायर था, अब ये 8500 रुपये प्रति स्कवायर फुट तक जा पहुंचा है।    

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें