National

भारत के Top 10 राजनेता जिन्होने 2023 में बटोरीं सुर्खियां, जानिए कौन रहा Trend में

साल 2023 का आखिरी महिना दिसंबर चल रहा है। कुछ ही दिनों में हम सभी साल 2024 में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में साल 2023 में किन नेताओं ने सुर्खियां बटोरी है। कौन Top 10 राजनेताओं में रहा है, आइये जानते हैं साल 2023 के चर्चाओं में रहे 10 नेताओं के नाम।

भारत के 2023 के Top 10 राजनेता

नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता साल 2023 में लगातार आगे बढ़ी। इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में सफल आयोजन हुआ। इसकी सफलता ने वर्ल्ड लीडर में पीएम मोदी की एक अलग पहचान बनाई। इसके साथ ही साल के अंत में तीन राज्यों में बीजेपी ने सरकार बनाई। बीजेपी की इस सफलता का श्रेय पीएम मोदी को गया। हाल ही में पीएम मोदी को मॉर्निंग कंसल्ट की अप्रूवल रेटिंग में अव्वल स्थान मिला। वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए।

national news

राहुल गांधी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 2023 के जनवरी में अपनी भारत यात्रा का समापन किया। इसके साथ ही वो पीएम मोदी पर भी कई बार जुबानी हमला करते दिखे। राहुल गांधी को इस साल संसद की सदस्यता भी गंवानी पड़ी थी। वहीं साल के अंत में हुए चुनावों में उन्हें केवल तेलंगाना में सत्ता मिली जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के हाथों से निकल गया।

national news

नीतिश कुमार

2005 के बाद से बिहार की सत्ता में कायम रहे नीतिश कुमार इस साल भी सुर्खियों में रहे। बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए उनके बयान से काफी बवाल मचा था और बाद में उन्होनें माफी भी मांगी थी। इसके बाद दूसरे ही दिन वो जीतन राम मांझी में बिफर पढ़े और तू-तड़ाक कर दिया।

national news

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस साल सुर्खियां बटोरी। इस साल भी उनका बुलडोजर एक्शन जारी रहा। फरवरी 2023 में प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में के बाद विधानसभा में दिए उनके बयान कू गूंज आज भी कायम है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद का नाम सामने आया था। विधानसभा में हुए हंगामे के बाद योगी आदित्नाथ ने कहा था कि इस माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम उनकी सरकार करेगी। धीरे-धीरे- योगी अतीक और उसके गुर्गों पर योगी सरकार ने शिकंजा कसना शुरु किया। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का बेटा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बाद में पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के लिए जाते समय अतीक और उसके भाई अशरफ की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

national news

अजीत पवार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अजीत पवार ने अपने राजनीतिक गुरु और चाचा शरद पवार से बगावत कर एनडीए का दामन थाम लिया और महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बन गए। इतना ही नहीं उन्होनें एनसीपी पार्टी पर भी दावा ठोक दिया। इस दौरान वो काफी चर्चाओं में रहे।

national news

महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा भी इस साल काफी चर्चाओं में रही है। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। हालांकि इस दौरान संसद में खूब हंगामा हुआ। महुआ पर आरोप लगा कि उन्होनें दर्शन हीरानंदानी नाम के कारोबारी से रिश्वत लेकर अडानी ग्रुप और पीएम मोदी के निशाना बनाने वाले सवाल पूछे।

national news

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की अब सीएम पद से छुट्टी हो गई है। वे जनता के बीच मामा के नाम से लोकप्रिय है। उनकी सरकार में चलाई गई लाडली योजना काफी लोकप्रिय रही।

national news

मोहन यादव

मोहन यादव राष्ट्रीय राजनेताओं में एक अनजान चेहरा थे। वह शिवराज सिंह की सरकार मे मंत्री रहे। विधानसभा चुनावों में पार्टी की बंपर जीत के बाद विधायक दल की मीटिंग में मोहन यादव को नेता चुना गया। शिवराज की जगह अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

national news

भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री है। वे पहली बार विधायक बने और फिर सीएम बन गए। अपने जन्मदिन पर 15 दिसंबर को उन्होनें सीएम पद की शपथ ली।

national news

विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। विधायक दल की मीटिंग में उन्हें नेता चुना गया। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी काफी रहते हैं, इसलिए इस बार बीजेपी ने आदिवासी नेता को सीएम का ताज पहनाया है।      

national news
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें