Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

जंगल में घास काटने गई महिला का फिसला पांव, खाई में गिरने से मौत

चमोली में हेलंग के जंगल में घास काटने गई महिला का पांव फिसल गया और महिला गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से महिला के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जंगल में घास काटने गई महिला खाई में गिरी

मृतक महिला की पहचान पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल निवासी सलूड़ गांव के रूप में हुई। पूजा देवी घास लेने के लिए हेलंग के जंगल गई हुई थी। जानकारी के अनुसार घास काटते समय महिला का पांव फिसल गया और महिला खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने महिला को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें