Uttarkashi NewsBig News

बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला, लहूलुहान हुई महिला

उत्तरकाशी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में गुलदार ने बाइक सवार पर पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

बाइक सवार पर गुलदार ने किया हमला

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति और बेटे के साथ मायके जा रही थी। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर पंजा मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। बता दें छह महीने पहले भी पास के ही गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। एक बार फिर पास के गांव में ही गुलदार के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें