Uttarkashi NewsHighlight

मोरी के एक आवासीय मकान में लगी आग, ये बताई जा रही वजह

उत्तरकाशी के तहसील मोरी के जखोल गांव में शुक्रवार को अचानक एक मकान में आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

आवासीय मकान में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार मोरी के जखोल गांव में शक्रवार को सूरत सिंह के बांयकुला तोक स्थित मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी की देखते ही देखते पूरा मकान चपेट में आ गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और उपनिरीक्षक जखोल मौके के लिए रवाना हुए हैं। दमकल विभाग ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। आग लगने से हुए नुकसान को आंका जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें