Uttarkashi NewsBig News

सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर लाने के लिए NDRF ने कसी कमर, ऐसे लाया जाएगा बाहर

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 दिन से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए शासन-प्रशासन की जद्दोजहद जारी है। एनडीआरएफ ने सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

NDRF की तैयारी पूरी

एनडीआरएफ की टीम गुरुवार रात से ही श्रमिकों को व्हीलड स्ट्रेचर से बाहर लाने की तैयारियों की जुटी हुई है। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को भी सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों पाइपलाइनों के माध्यम से व्हीलड स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाने का डेमो दिखाया।

व्हीलड स्ट्रेचर की मदद से लाया जाएगा श्रमिकों को बाहर

वीडियो में आप देख सकते हैं की किस तरह से एनडीआरएफ के जवान पाइपलाइन से व्हीलड स्ट्रेचर की मदद से बाहर आ रहे हैं। ठीक इस तरह ड्रिलिंग खत्म होने के बाद भी सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

सफल साबित हुआ डेमो

एनडीआरएफ की माने तो ये डेमो पूरी तरह से सफल साबित हुआ है। बहुत जल्द ही ड्रिलिंग का काम पूरा होने के बाद सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकाला जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें