HighlightUttarakhand

बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत, 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल, इतने हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

प्रदेश भर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि है तो कुछ इलाकों में हल्की हल्की बूंदा-बांदी। बावजूद इसके प्रदेश में बीते बृहस्पतिवार को 24 घंटे वनाग्नि की 18 घटनाएं सामने आई हैं।

24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल

जानकारी के मुताबिक मुख्यवन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की और से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में आग से सात घटनाएं सामने आई है तो गढ़वाल से पांच घटनाएं। इसके अलावा एक घटना वन्य जीव क्षेत्र से सामने आई है।

कहां पर कितना हुआ नुकसान

बता दें कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वहीं गढ़वाल में पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक का वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें