HighlightNainital NewsUttarakhand

सड़क हादसे में नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन की मौत, परिवार में पसरा मातम

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी में जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन संजय बिष्ट की सड़क हादसे में मौत हो गई। चैंपियन की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सड़क हादसे के दौरान मौके पर हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, कमोला निवासी संजय बिष्ट (45) सोमवार की शाम अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कमोला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ समय पहले पिता कि हुई थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग की जूनियर प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। मृतक के पिता स्टेट बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर थे, जिनकी कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। परिवार में उनकी मां एक बेटा व पत्नी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें