Big NewsUttarakhand

नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द होगी 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती

उत्तराखंड में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती होने जा  रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश को दो हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में  ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जल्द देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी ई-चालान प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रदेश में जल्द होगी 2000 पुलिस कर्मियों की भर्ती

शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी से बातचीत के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा और तराई के इलाकों में कम पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बल कम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं।

जिसमें से  वर्तमान में केवल 24000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। 4000 पद अभी खाली चल रहे हैं। जल्द ही इन खाली पदों को भी भरा जाएगा। जिसके लिए हुत जल्द 2000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनमें अफसरों से लेकर सिपाहियों तक के पद भरे जाएंगे।

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगी ई-चालान की व्यवस्था

शुक्रवार को हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि  ट्रैफिक व्यवस्था को कम पुलिस बल के साथ सुचारू रखने के लिए बहुत जल्द हल्द्वानी में भी ई-चालान की व्यवस्था शुरू होगी। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक मिलेगा। इसके साथ ही नियम तोड़ने पर जब लोगों के पास ऑनलाइन चालान पहुंचेगा तो वे अगली बार से नियमों का पालन जरूर करेंगे।

डीएनए की जांच संख्या में की गई बढ़ोत्तरी- डीजीपी अशोक कुमार

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में  फोरेंसिक जांच के लिए अब बेहतर व्यवस्था की गई है। प्रदेश के हर जिले में फोरेंसिक जांच के व्यवस्थाओं को बोहतर किया गया है। महिला संबंधी मामले हों या अन्य किसी तरह का अपराध, पुलिस डीएनए जांच की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। प्रदेश में अंकिता हत्याकांड के बाद डीएनए की जांच संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button