Big NewsUttarakhand Chamoli News

रैणी-तपोवन आपदा की यादें ताजा, आज 1 साल 15 दिन बाद टनल के अंदर एक इंजीनियर का शव बरामद

रैणी गांव की आपदा की यादें आज एक बार फिर ताजा हो गई हैं। बता दें कि आज ठीक एक साल 15 दिन बाद जोशीमठ ब्लॉक के तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना 520 मेगावाट की निर्माणाधीन टनल के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जोशीमठ भेजा है। शव की पहचान कंपनी के कर्मचारियों ने ऋषिकेश निवासी गौरव के रूप में की है जो की एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। ।

7 फरवरी 2021 को रैणी गांव में भीषण आपदा आई थी। इसमे ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले कई कर्मचारियों और मजदूरों की मौत हो गई थी। कई अब भी लापता हैं। सेना, ITBP, NDRF और SDRF के द्वारा टनल के अंदर रेस्क्यू चलाकर कई शवों को बरामद किया गया था। अभी भी टनल के अंदर जैसे-जैसे मलबा साफ हो रहा है। वैसे-वैसे मलबे के अंदर शव मिल रहे हैं।

बता दें कि इस आपदा में 204 लोग लापता हो गए थे। वहीं, 89 शव अब तक बरामद हो चुके हैं। आपदा के करीब एक साल बाद 15 फरवरी 2022 को टनल के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें