ब्यूरो- उत्तराखंड में आयोजित चुनावी विजयसंकल्प यात्राओं की रैलियों में देश के पीएम नरेंद्रमोदी ने झारखंड के विकास के खूब गुणगान किए और उत्तराखंड के पिछड़ने के लिए अब तक की सरकारों के सिर इसका ठीकरा फोड़ा। पीएम मोदी की बात पर यकीन करने वाली जनता को लगा होगा कि वाकई में झारखंड विकसित होगा। लेकिन आपको ये जानकार ताज्जुब होगा की उत्तराखंड की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी के दावे पर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक और झारखंड के ब्रांड अम्बेसडर महेंद्र सिंह धौनी में ही सवालिया निशान लगा दिया है।
दरअसल रांची में शुरू हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के कई उद्योगपतियो के सम्मेलन में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि, राजनीतिक अस्थिरता के कारण यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है। धौनी ने कहा कि मेरा यहीं जन्म हुआ है और बड़ा हुआ हूं, मुझे सेलेब्रिटी और क्रिकेटर की तरह न देखा जाए। मैं एक आम आदमी हूं।यानि 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड के साथ बने जिस झारखंड को पीएम मोदी तरक्की के पथ पर बता रहे थे उसी झारखंड की प्रगति की हकीकत महेंद्र सिंह धौनी ने खोल दी है।
गौरतलब है कि धौनी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और उनके पिता ने उत्तराखंड से ही झारखंड का पलायन किया था। अचरज की बात तो ये है कि झारखंड जब से बना है तब लेकर सबसे ज्यादा बार वहां या तो भाजपा की सरकार बनी है या भाजपा के सहयोग से सरकार बनी है।