Chamolihighlight

उत्तराखंड को लगी किसकी नजर : 14 साल की बच्ची का अपहरण कर ले गए वेश्यावृत्ति के लिए दिल्ली

devbhoomi news

चमोली : उत्तराखंड को किसकी नजर लग गई है। आए दिन यहां से दुष्कर्म के रेप के मामले सामने आ रहे हैं। और साथ है सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है। पहाड़ों से भी शर्मसार कर देने वाली खबरें आ रही है। ऐसा ही शर्मनाक मामला चमोली से सामने आया है जहां एक 14 साल की मासूम का अपहरण कर वेश्यावृत्ति के लिए दिल्ली ले जाया गया। इस हरकत को नाबालिग के इलाके के ही एक युवक ने दिल्ली की महिला के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस की तत्परता से इस मासूम की जिंदगी एक दलदल में घुसने से बच गई और इन दरिंदों को चमोली पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आई।

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी (14 वर्ष) के गुमशुदा होने की सूचना राजस्व पुलिस चौकी फरखेत पर पंजीकृत करवाई। जिसके आधार पर राजस्व पुलिस चौकी फरखेत पर अभियोग पंजीकृत किया गया। इस पर आगे की कार्यवाही व लापता की सकुशल बरामदगी के लिए राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस (कोतवाली चमोली) को स्थानान्तरित हुई।मामले की विवेचना पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के सुपुर्द की गयी। विवेचना व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 363 भादवि की वृद्धि की गयी।

नाबालिक की तत्काल बरामदगी के लिए एसपी यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर  की सकुशल बरामदगी के लिए तलाश शुरू की गयी। पुलिस टीम को देहरादून, दिल्ली और हरियाणा रवाना किया गया।

नाबालिक के बरामदगी के लिए गठित टीम व पुलिस सर्विलांस शाखा के प्रयासों से आखिर गुमशुदा/अपह्ता नाबालिक किशोरी को 23 सितम्बर को अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी जाखणी तहसील घाट जनपद चमोली, हाल निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर नई दिल्ली और जेनिफर पुत्री डेविड फर्नीडेस निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर नई दिल्ली के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही अभियुक्त उपरोक्त को धारा 363/366ए/120बी भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार किया गया।ॉ

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम को पता चला कि, उपरोक्त आरोपी नाबालिक को वैश्यावृति में धकेलने के लिए व्यपहरण करके ले गये थे। इस तरह पुलिस की तत्परता से पहाड़ की एक मासूम की ज़िंदगी नर्क बनने से बच गई। इसके लिए क्षेत्रवासी पुलिस की सराहना कर रहे हैं।

Back to top button