Big NewsDehradun

उत्तराखंड ब्रेकिंग: अशोक कुमार ने संभाला उत्तराखंड पुलिस के DGP का चार्ज

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : उत्तराखंड के DGP अनिल कुमार रतूड़ी के रिटायरमेंट के बाद अब तक डीजी लाॅ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी निभा रहे अशोक कुमार ने प्रदेश के नए डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनको निवर्तमान डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने चार्ज सौंपा। उससे पहले पुलिस लाइन में विदाई और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तराखंड पुलिस को 1989 बैच आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार के रूप में 11वां डीजीपी मिलेगा। आईपीएस अशोक कुमार पुलिस में ज्वाइन करने के बाद से सही लगातार उत्तराखंड में काम करते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के समय में वो चमोली जिले में तैनात रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी उनकी तैनाती यहीं रही।

इसके अलावा तराई खासकर ऊधमसिंह नगर में खामिस्तान आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलवा विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई शानदार उपलब्धियां अपने और उत्तराखंड पुलिस के नाम दर्ज की। खाकी में इंसान किताब लिखी, जिसे भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सराहना मिली। विवादित बाबरी मस्जिद ढांचे को गिराये जाने के दौरान राम मंदिर आंदोलन में लागातार 10 दिनों तक बिना सोये रात-दिन ड्यूटी की और हिंसा नहीं भड़ने दी। लोगों के साथ कनेक्ट करते हुए पुलिसिंग का उनका खास तरीका है।

Back to top button