highlightPauri Garhwal

उत्तराखंड : गजब! मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सूत्रों हवाले से जारी किया आदेश, सोशल मीडिया में वायरल

aiims rishikesh

 

पौड़ी: पौड़ी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएस रावत ने जिले में शिक्षकों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद स्कूलों को बंद करने का आदेश तो जारी कर दिया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश में कोरोना के मामलों की सही जानकारी नहीं दी गई है। सवाल यह है कि अगर सही जानकारी नहीं थी तो स्कूल बंद करने के आदेश क्यों जारी किए गए ?

दरअसल, पौड़ी जिले में करीब 80 शिक्षक/शिक्षिकाएं कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यह जानकारी मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। लेकिन, उसमें एक हैरान करने वाली बात यह थी कि उसमें कोरोना पाॅजिटिव होने की बाद को पुख्ता नहीं किया गया था। आदेश में विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी शब्दों का प्रयोग किया है।

एक और बड़ी बात यह है कि जिन स्कूलों को बंद करने के आदेश हैं। उनकी संख्या फिक्स है, लेकिन कोरोना पाॅजिटिव शिक्षकों की संख्या करीब 70-80 लिखा गया है। अब सवाल यह है कि इनको 70 माना जाए या फिर 80 शिक्षक। किसी आदेश में इस तरह की बातें आमतौर पर नहीं ही लिखी जाती हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी का ये आदेश वायरल हो रहा है।

Back to top button