Dehradunhighlight

ऐसा क्या हुआ कि 14 साल की लड़की ने फांसी लगा ली ?

14 year Girl Hangदेहरादून : देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में 14 साल की लड़की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर लोगों में मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ के 14 साल की बच्ची ने फोंस लगा ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर मृतका की पहचान माही थापा पुत्री विनोद थापा निवासी 382 गढ़ी कैंट, उम्र 14 साल के रूप में हुई। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि वो केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा थी। आज सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को कुछ शक हुआ। किसी तरह कमरे जाकर देखा ता वो फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसके पिता सर्वे ऑफ इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

Back to top button