
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने कोरोना काल में आर्थिक हालातों से उभरने के लिए अधिकारियों के फिजूल खर्चे में कैंची चलाई तो साथ ही सभी विभागों में फिजूलखर्ची रोकने को लेकर आदेश जारी किया।
वहीं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि कर्मचारियों का विरोध इस समय ठीक नहीं है क्योंकि सरकार ने कुछ समय के लिए ऐसा किया है। मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने कर्मचारियों के भत्तों को नहीं काटा और कर्मचारियों के हितों को देखा है। सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी है।