National

दारोगा की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, साथी दारोगा गिरफ्तार

Breaking uttarakhand newsयूपी के बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में साथी दारोगा की सरकारी पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। मामला करीब 12 बजे का बताय जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजेंद्र सिंह शुक्रवार देर रात बीबीनगर थाने में क्वार्टर पर ड्यूटी खत्म करने के बाद सोने के लिए गए थे। तभी अचानक उनके साथी दारोगा नरेंद्र की सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चली जो की विजेंद्र के पेट में लगी। नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबीनगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाला है। थाने पर उसकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुंशी की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button